फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉरेटो स्कूल में दाखिले के नाम पर 1.30 लाख ठगे

Sat, 31 May 2014 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज पुलिस ने सेंट एग्निस लॉरेटो स्कूल में दाखिले के नाम पर 1.30 लाख रुपये की ठगी के मामले में दो जालसाजों रिचर्ड कॉकर व उसके दोस्त बलवीर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


उनके कब्जे से स्कूल के एडमिशन फॉर्म, लेटरपैड, मोहरें आदि बरामद हुए हैं। रिचर्ड को पिछले साल हजरतगंज पुलिस ने लॉमार्टीनियर गर्ल्स कॉलेज में दाखिले के नाम पर ठगी के आरोप में  बंदी बनाया था।
पुलिस के मुताबिक, आलमबाग के गीता पल्ली निवासी मनोज कुमार श्रीवास्तव अपनी बेटी के सेंट एग्निस लॉरेटो स्कूल में दाखिले के लिए चक्कर काट रहे थे। इस दौरान उनकी मुलाकात रिचर्ड से हुई।
विज्ञापन


उसने मनोज को दाखिला कराने का आश्वासन देते हुए एक व्यक्ति से फोन पर बात कराई। मनोज के दोस्त अमित गुप्ता ने भी अपनी बेटी का दाखिला कराने की बात की।

रिचर्ड कॉकर ने एडमिशन फॉर्म उपलब्ध कराने के साथ डोनेशन के नाम पर 1.30 लाख रुपये झटक लिए।

बच्चों के दाखिले की सूची में अपनी बेटी का नाम न आने पर मनोज व अमित ने उलाहना दिया तो रिचर्ड कॉकर टालमटोल करने लगा।

ठगी का संदेह होने पर मनोज ने बृहस्पतिवार को हुसैनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

तफ्तीश कर रहे एसआई आरवी सुमन की टीम ने हजरतगंज के मकबरा अमजद अलीशाह निवासी रिचर्ड कॉकर उर्फ शानू और उसके दोस्त अलीगंज निवासी बलवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पिछले वर्ष रिचर्ड ने अपने दोस्त जियाउल अजीज को कॉलेज का केयरटेकर बताकर लोगों को जाल में फंसाया था। वहीं बलवीर को सेंट एग्निस लॉरेटो स्कूल का मुखिया बताकर ठगी की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें