फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: छात्रा से छेड़छाड़ और घसीटकर कॉलेज परिसर से बाहर करने का आरोप, प्रबंधक पुत्र समेत चार नामजद

Sat, 30 Jul 2022 05:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में कॉलेज प्रबंधक के पुत्र समेत चार को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र में स्थित सिटी लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ छेड़छाड़ व मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई तहरीर में छात्रा ने आरोप लगाया है  कि प्रबंधक के पुत्र ने अपने साथियों के साथ न केवल उसके साथ छेड़छाड़ की बल्कि कॉलेज परिसर से घसीटते हुए बाहर कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सफदरगंज थाना क्षेत्र के सिटी ला कॉलेज में जहां बहराइच जिले के पखरपुर थाना क्षेत्र की एक छात्रा जीएनएम प्रथम सेमेस्टर की छात्रा है।

छात्रा द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार, शुक्रवार को कालेज के प्रबंधक के पुत्र अनमोल श्रीवास्तव अपने साथी अरुण कुमार समेत तीन अन्य लोगों के साथ हॉस्टल के कमरे में घुस आया।
विज्ञापन


छात्रा का आरोप है कि यह लोग उसे कालेज के बाहर घसीटते हुए ले गए और कहा कि दोबारा परिसर में दिखाई देने पर जान से मार देंगे।  इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें