मेडिकल फार्मा संचालक पर ओवरब्रिज से फायर झोंक दिया। निशाना चूकने पर दुकान पर बैठे उसके दोस्त के पैर में गोली धंस गई। इससे वह खून से लथपथ होकर गिर गया।
आनन-फानन उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। पुलिस ने बताया मेडिकल स्टोर संचालक का अपने चाचा से प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा चल रहा है। वहीं देर रात बदमाशों ने दोबारा उसके गेट पर फायरिंग की। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, अलीगंज स्थित रैदास मंदिर पास जितेंद्र राज की दवाओं की थोक विक्रेता की दुकान है। देर शाम उनके दोस्त इंदिरानगर डी-ब्लाक निवासी मनोज सिंह व पवन मिलने आए थे। तीनों लोग आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच बदमाशों ने ओवरब्रिज से जितेंद्र पर फायर झोंक दिया।
निशाना चूकने पर गोली उनके दोस्त मनोज सिंह के बाएं पैर में धंस गई। गोली की आवाज सुनते ही वहां पर हड़कंप मच गया। इसी बीच कुर्सी पर बैठे मनोज खून से लथपथ होकर गिर गए।