मड़ियांव के रहीमनगर डुडौली में सोमवार रात शादी समारोह में शराबियों ने आर्केस्ट्रा में तमंचे पे डिस्को गाना चलवाकर जमकर अराजकता की। नशे में धुत आठ-दस युवक मंच पर चढ़ गए और डांसरों को खींच लिया और अवैध असलहों से फायरिंग शुरू कर दी तो भगदड़ मच गई।
पुलिस ने हंगामा कर रहे एक युवक को दबोच लिया और सुबह छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर नागेश मिश्रा ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है।
डुडौली निवासी मो. कलीम अंसारी की बहन रेशमा खातून की शादी के लिए सीतापुर के लहरपुर से बरात आई थी। समारोह में कलीम के एक अधिवक्ता मित्र संग आठ-दस अज्ञात लोग आए थे और सभी शराब के नशे में धुत थे।
इन शराबियों ने आर्केस्ट्रा संचालक से तमंचे पे डिस्को गाना बजाने को कहा और मंच पर चढ़ आए। इसके बाद डांसर्स को खींच लिया।