फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमनमणि के खिलाफ पत्नी सारा की हत्या का केस दर्ज

Sun, 19 Jul 2015 02:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आखिरकार पूर्वमंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि के खिलाफ अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप का मुकदमा दर्ज कर लिया। यह मुकदमा फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाने में दर्ज किया गया है। कथित मार्ग दुर्घटना के नौ दिन बाद यह मुकदमा सारा की मां सीमा सिंह द्वारा दी गई तहरीर पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के एसएसपी पियूष श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा आईपीएसी की धारा 302, 120 बी व 498ए के तहत अमनमणि व उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ दर्ज किया गया है। एसपी ने कहा कि इस मामले में तफ्तीश शुरू की जा रही है।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था दलजीत चौधरी ने कहा कि डीजीपी मुख्यालय से इस मामले में निष्पक्ष जांच के आदेश दिए गए हैं।

नौ जून 2015 को अपने पति अमनमणि के साथ कार से दिल्ली जा रही विधि की छात्रा 27 वर्षीया सारा की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी, लेकिन कार चला रहे अमनमणि को कोई चोट नहीं आई थी। सारा की मौत के साथ ही उसके परिवार के लोगों ने मौत साजिश के परिणामस्वरूप होने का आरोप लगाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन

सीबीआई से जांच की भी मांग की थी

सारा की मां सीमा सिंह ने शुरूआती दौर में फिरोजाबाद पुलिस द्वारा मामले की सुनवाई न किए जाने पर राज्यपाल से लेकर मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी सभी से मिलकर अपनी बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की थी। उन्होंने उसके साथ ही इस प्रकरण की सीबीआई से भी जांच कराए जाने की मांग की।

हालांकि, सीमा सिंह ने तीन दिन पहले ही फिरोजाबाद पुलिस को अपनी तहरीर दे दी थी, लेकिन जिला पुलिस ने शनिवार को दिन में ही मुकदमा दर्ज किया। सीमा सिंह ने उच्च पुलिस अफसरों को अवगत कराया है कि सारा ने उन्हें जानकारी दी थी कि उसका पति अमनमणि उसके साथ मारपीट करता है और कभी कोई अनहोनी भी हो सकती है।

दुर्घटना के कुछ देर बाद ही फिरोजाबाद पुलिस ने लखनऊ पुलिस के आग्रह पर अमनमणि को हिरासत में ले लिया था। अमनमणि के खिलाफ पूर्व में गोरखपुर के एक ठेकेदार आरके पांडे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अमनमणि ने अपने साथियों के साथ उन्हें अगवा कर यंत्रणा दी और अवैध वसूली की मांग पूरी न होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

इसी मामले में लखनऊ पुलिस की हक टीम ने अमनमणि को फिरोजाबाद से गिरफ्तार कर लिया। अमनमणि को पुलिस ने इस सिलसिले में जेल भेज दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें