नगराम थानाक्षेत्र के गंगागंज रोड पर शनिवार सुबह झाड़ियों में मिली एक लाश से सनसनी का माहौल्ा है।
मृतक की पहचान दूल्हापुर हुसैनाबाद के धर्मराज के रूप में हुई है। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
पुलिस ने बताया कि 18 वर्षीय धर्मराज 11वीं का छात्र है। वह घर से एक किमी दूर गंगागंज रोड पर एक गेस्टहाउस बनवा रहा था। वह रोज रात वहीं पर सो जाता था।
शुक्रवार रात भी वह सोया था और सुबह झाड़ियों में उसकी लाश मिली। घरवालों का कहना है कि यह हत्या किसी साजिश के तहत नहीं की गई और वे अज्ञातधारियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखे जाने की बात कर रहे हैं।
हालांकि धर्मराज के पिता पूर्व प्रधान रह चुके हैं और उसकी भाभी जिला पंचायत सदस्य है।
ऐसे में राजनीतिक पृष्ठभूमि भी इस हत्या के पीछे की वजह मानी जा रही है। वहीं कुछ लोग नाजायज रिश्ते की ओर भी शक जाहिर कर रहे हैं।