फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा हटाने पहुंचे दबंगों ने मचाया उत्पात

Sun, 29 Dec 2013 01:38 AM IST
डिजीटल टीम/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियांव क्षेत्र में शनिवार दोपहर रेलवे लाइन के पास झुग्गी झोपड़ी हटाने पहुंचे असलहों से लैस दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। दबंग झोपड़ी गिराने लगे।
विज्ञापन


यह देख सैकड़ों लोग बाहर निकले और विरोध जताया। इस पर दबंगों ने गोली मारने की धमकी दी। महिलाएं आगे आई तो दबंगों ने उनसे अभद्रता की और बुजुर्ग महिला को धक्का दे गिरा दिया।

लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को तीन बार फोन किया, मगर पुलिस नहीं आई। इससे नाराज सैकड़ों लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना था कि वाहनों से आए लोग सुप्रीम कोर्ट का आदेश दिखाकर जमीन खाली करा रहे थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मड़ियांव थाने से चंद कदमों की दूरी पर रेलवे लाइन के किनारे शंकरपुर के पास तकरीबन 20 साल से सैकड़ों लोग झुग्गी झोपड़ी डालकर रह रहे हैं।

दोपहर 12 बजे बसपा का झंडा लगी छह लग्जरी वाहनों से पहुंचे दबंगों ने दबंगों ने कई झुग्गी झोपड़ी गिरा दी। इसके बाद कुर्सियां डालकर बैठ गए। कुछ देर बाद सैकड़ों लोग एकजुट हो गए।

दबंगों ने लोगों को गोली से उड़ाने की धमकी दी। इस बीच महिलाएं आगे आई तो दबंगों ने उनसे भी अभद्रता की। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर तीन पर कॉल की, मगर पुलिस नहीं आई।

इससे नाराज लोगों ने छह से अधिक कुर्सियां तोड़ दीं और सड़क जाम कर दी। इस पर पहुंची पुलिस लोगों को थाने ले आई, जहां जमीन खाली कराने आए दबंगों ने सुप्रीम कोर्ट का आदेश दिखाया।
विज्ञापन


इसके बाद सभी को मंगलवार तक जगह खाली करने की बात कहकर लौट गए। लोगों ने बताया कि झुग्गी झोपड़ी निवासी बुजुर्ग महिला विमला को दबंगों ने ढकेल दिया। इससे वह घायल हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें