फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम चाय देने पर ससुर ने बहू को गोली मारी

Fri, 13 Feb 2015 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया के अयाना क्षेत्र के ग्राम नगला ज्वाला प्रसाद में भतीजा बहू की ओर से कम चाय देने पर भड़के चचिया ससुर ने गुस्से में तमंचे से गोली मार दी।
विज्ञापन


इससे भतीजा बहू गंभीर रुप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सैंफई रेफर कर दिया है। घायल महिला की तहरीर पर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

गुरुवार को गांव के श्याम बाबू कठेरिया की पत्नी रामबेटी ने अपने अविवाहित चचिया ससुर गंगाचरन कठेरिया को सुबह की चाय दी। कप में चाय कम देखकर गंगा चरन का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाव न मिलने पर आया गुस्सा

स्वयं को नजरंदाज किए जाने का आरोप लगाते हुए गंगाचरन और रामबेटी में बहस होने लगी। मामला संपत्ति के बंटवारे तक जा पहुंचा।

श्याम बाबू और रामबेटी ने जायदाद बांटने की बात कही तो गंगा चरन और भड़क उठा। आक्रोशित गंगाचरन गुस्से में जमीन बंटवारे की बात कहकर गया।

थोड़ी देर बाद वह वापस लौटा तो उसके हाथ में तमंचा था। रामबेटी चारपाई पर बैठी थी। गुस्से से गंगाचरन ने तमंचे से रामबेटी पर फायर झोंक दिया। गोली रामबेटी के पैर में जा धंसी, इससे वह घायल हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें