फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के 'ड्रीम प्रोग्राम' में गई छात्रा का रेप

Mon, 18 Nov 2013 04:10 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोग्राम यानी लैपटॉप वितरण कार्यक्रम पर अरबों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जगह-जगह मंत्री और सपा नेता जाकर लैपटॉप तो बांट रहे हैं, लेकिन यह पूरी व्यवस्था बार-बार सुरक्षा के नाम पर खोखली साबित हो रही है।

ऐसा ही हैवानियत का एक मामला सुल्तानपुर जिले में सामने आया है।

पढ़ें- चोरी हो गया मुख्यमंत्री से मिला लैपटॉप

अखिलेश के ही एक मंत्री अवधेश प्रसाद से सीएम का ड्रीम लैपटॉप लेकर घर लौट रही एक लड़की का बेरहमी से बलात्कार किया गया। उसके बाद उसे बीच राह तड़पने के लिए छोड़ दिया गया।

यह कुकृत्य किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही गांव के ड्राइवर ने किया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अमेठी जिले की शुकुल बाजार थाना क्षेत्र की 12 छात्राएं एक जीप बुक करके फैजाबाद के श्रीमती धनपता मौर्या मिहिला महाविद्यालय, लिलहा रसूलपुर में लैपटॉल लेने गईं थीं।
विज्ञापन


पढ़ें- 'शहजादे' को अखिलेश का करारा जवाब

कार्यक्रम शाम को अंधेरा होने से पहले खत्म हो जाना था, लेकिन मंत्री अवधेश प्रसाद देर से करीब रात सात बजे पहुँचे। इसकी वजह से कार्यक्रम भी रात साढ़े नौ बजे तक चलता रहा।

कार्यक्रम खत्म हुआ तो कार्यक्रम से जुड़े कुछ लोगों ने जीप के ड्राइवर से कहा कि छात्राओं को उनके घर जाकर छोड़ दे। उसने 11 छात्राओं को उनके घर छोड़ने के बाद अपने गांव की ही आखिरी छात्रा का गांव में ही रेप किया और वहां sसे फरार हो गया।
विज्ञापन


घर पहुंचकर छात्रा ने यह पूरी कहानी मां को सुनाई, तो रात में ही परिवार ने थाने में ड्राइवर के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है, हालांकि अभी तक ड्राइवर पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें