फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों की हरकत पर भारी पड़ी शिक्षिका की सूझबूझ

Mon, 11 Nov 2013 10:54 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजाजीपुरम के एलपीएस की शिक्षिका की सूझबूझ से बाजार खाला पुलिस ने एक चेन लुटेरे को बाइक समेत धरदबोचा, जबकि लूटी चेन समेत दूसरा बदमाश भाग निकला।
विज्ञापन


बाजार खाला कोतवाली के ऐशबाग चौकी इंचार्ज हंसलाल यादव ने बताया कि शिक्षिका शगुफ्ता परवीन रविवार शाम एक्सट्रा क्लास पढ़ाकर स्कूटी से आलमबाग की आरपीएफ कॉलोनी स्थित घर लौट रही थीं।

रास्ते में पास से गुजरी बाइक की पिछली सीट पर सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर शगुफ्ता के गले से सोने की चेन लूट ली।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...

इस पर शिक्षिका ने शोर मचाते हुए स्कूटी से लुटेरों का पीछा किया।

थोड़ी दूर पर ड्यूटी कर रहे कांस्टेबल संतोष सिंह व सत्यराम यादव ने राहगीरों की मदद से बाइक रोकी।

इस बीच, पिछली सीट पर बैठा बदमाश भाग निकला, जबकि एक बदमाश पकड़ा गया। उसकी पहचान नाका के रानीगंज निवासी अंकित गुप्ता के रूप में हुई है।

पूछताछ में उसने अपने साथी का नाम अविनाश बताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें