फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन तो लूट ली लेकिन बाइक छोड़ गए लुटेरे

Thu, 25 Jul 2013 01:16 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर में बुधवार सुबह बेखौफ बाइक सवार बदमाश घर के दरवाजे पर खड़ी वृद्धा के गले से चेन लूट ली।
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोगों के दौड़ाने पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। खुद को घिरता देख लुटेरे बाइक छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, गाजीपुर के बी-1225/2 बी ब्लॉक इंदिरानगर निवासी ताराचंद्र रस्तोगी की बटलर पैलेस के पास राशन की दुकान है। ताराचंद्र के मुताबिक, बुधवार सुबह उनकी सत्तर वर्षीय घर के बाहर खड़ी थीं।

इस दौरान काले रंग की बाइक सवार दो बदमाश पास आकर रुके। इससे पहले वह कुछ समझतीं पीछे बैठा युवक उतर कर उनके पास पहुंचा और गले से चेन छीन ली। इसके बाद बाइक पर जा बैठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृद्धा के शेर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने लुटेरों को दौड़ा लिया। हड़बड़ी में लुटेरे नियंत्रण खो बैठे और बाइक गिर पड़ी। हालांकि लोगों के पहुंचने से पहले दोनों युवक भाग निकले।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसआई धनंजय पांडेय का कहना है कि बाइक का नंबर मेरठ का निकला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें