फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बहनों व उनकी मां को ट्रेन से फेंकने वाले मामा समेत दो पर केस दर्ज

Fri, 27 Oct 2017 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बच्ची से पूछताछ करते पुलिस कर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चलती ट्रेन से चार बहनों व उनकी मां को फेंकने वाले मामा इकबाल और उसके साथी इजहार के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। केस सीतापुर जीआरपी थानाध्यक्ष विवेक मौर्य की तहरीर पर दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इस बीच, घायल अल्बुन के बताए पते के आधार पर लखीमपुर जीआरपी की टीम बिहार के बेतिया जिले के नौतन थाना क्षेत्र के झखरा गांव स्थित उसकी नानी के घर पहुंच गई। नानी नाजिया ने बताया कि पूरा परिवार बिहार से कश्मीर जा रहा था।

अल्बुल ने भी बृहस्पतिवार को बताया कि वे लोग कश्मीर जा रहे थे। पहले उसने कहा था कि वे पंजाब से बिहार जा रहे थे। मामले में नया मोड़ आने के बाद जीआरपी बिहार से सीतापुर होकर जाने वाली ट्रेनों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस को संदेह की कि कहीं अल्बुन के पिता इद्दू व एक अन्य बहन हसीना को भी चलती ट्रेन से न फेंक दिया गया हो। इस मामले में अल्बुन की मां व एक बहन की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें