भाजपा के हरैया से विधायक अजय सिंह ने तहरीर में कहा है कि 8 अगस्त को संजय ने प्रेस कांफ्रेंस करके उन्हें बदमान करने की कोशिश की है। प्रेसवार्ता में विधानसभा में उनके द्वारा प्रश्न उठाने के संबंध में संजय ने कूटरचित दस्तावेज पेश किए।
भाजपा के हरैया से विधायक अजय सिंह ने हजरतगंज थाने में मंगलवार को आप के राज्य सभा सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह के खिलाफ छवि धूमिल करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि अजय ने तहरीर में कहा है कि 8 अगस्त को संजय ने प्रेस कांफ्रेंस करके उन्हें बदमान करने की कोशिश की है। प्रेसवार्ता में विधानसभा में उनके द्वारा प्रश्न उठाने के संबंध में संजय ने कूटरचित दस्तावेज पेश किए। अजय ने कहा है कि उनका जो प्रपत्र संजय ने मीडिया कर्मियों के सामने पेश किया था वह सिंचाई विभाग के संबंध में था। उसका जलशक्ति मंत्रालय से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने सिंचाई विभाग द्वारा चेकडैम बनाने के घोटाले की जांच कराने व कार्रवाई की मांग को विधानसभा में उठाया था। उन्होंने कहा कि संजय ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह साजिश की है।