फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों ने की पुलिस को कुचलने की कोशिश, फायर झोंके

Mon, 04 Jul 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर/अमेठी
विज्ञापन
फायरिंग में क्षतिग्रस्त हुई पुलिस जीप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सुल्तानपुर में पुलिस टीम ने पशु तस्करों को पकड़ने के लिए शनिवार देर रात सख्ती से चेकिंग की तो तस्करों ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। तस्करों ने न सिर्फ पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर जीप तोड़ डाली, बल्कि पुलिस टीम को रौंदने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन


पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार कर दो पिकअप वाहन जब्त कर लिए, जबकि कुछ फरार होने में कामयाब रहे। जब्त वाहनों से 24 वध प्रतिबंधित मवेशियों को जिंदा और चार को मृत बरामद किया गया।

सीओ सिटी नवीन कुमार सिंह को सूचना मिली कि एक पिकअप मुंशीगंज की तरफ से मवेशियों को लादकर अमहट चौराहे की तरफ आ रही है। चेकिंग शुरू हुई तो पुलिस को देखते ही एक पिकअप वापस लखनऊ रोड की तरफ भागने लगी। पुलिस ने पीछा किया तो तस्करों ने बंधुआकलां चौकी के पास पुलिस की जीप को टक्कर मारते हुए फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान मवेशियों से लदी पिकअप इस्लामगंज की तरफ मुड़ गई। उधर, वायरलेस सेट पर सूचना मिलते ही एसओ कुड़वार धर्मराज उपाध्याय भी पुलिस टीम के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने फायरिंग कर पिकअप को पंचर कर दिया

- फोटो : amar ujala
कुड़वार थाने की पुलिस ने पशु तस्करों के वाहन को रोकने की कोशिश की तो वह पुलिस जीप को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया। पुलिस ने फायरिंग कर पिकअप को पंक्चर कर दिया। इस बीच, दो तस्कर फरार हो गए, जबकि एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वाहन से कुल 13 प्रतिबंधित मवेशी बरामद हुए। इनमें दो की मौत हो चुकी थी।

एसओ कुड़वार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान दिलशाद निवासी गुरासो फूलपुर जिला आजमगढ़ के रूप में की गई है। फरार होने वाले की शिनाख्त शोएब निवासी सरायमीर व राजू निवासी माहुर अहरौला जिला आजमगढ के रूप में हुई है।

पकड़े गए आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के अभियोग में केस दर्ज किया गया है। दूसरी घटना, अमेठी के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र की है।

कोतवाली के एसआई अंजनी सिंह को शनिवार की देर रात सूचना मिली कि पशु तस्कर जामों से नहर की पटरी से होते हुए आ रहे हैं। एसआई ने पिंडारा के पास बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी।

इस दौरान पिकअप चालक ने पुलिस जीप को टक्कर मारते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पिकअप पर सवार इजराइल और अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें