फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीली बत्ती में घूम रहा था ARTO का बेटा, पुलिस से की बदसलूकी

Mon, 28 Oct 2013 10:44 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर क्षेत्र में एक एआरटीओ का बेटा रविवार रात बोलेरो पर नीली बत्ती लगाकर दोस्तों के साथ फर्राटे भर रहा था।
विज्ञापन


संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी रोकी तो उसमें सवार रसूखदार भड़क उठे। इस पर पुलिस उन्हें थाने ले आई।

इस बीच एआरटीओ भी थाने पहुंच गए और बेटे की करतूत पर शर्मिंदगी जताई। इस पर पुलिस ने मामूली कार्रवाई कर युवकों को गाड़ी समेत छोड़ दिया।
पढ़ें-'लापता बेटी' के लिए बसपा नेता ने मचाया उत्पात

विकासनगर थाने के एसएसआई धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि टीम के साथ रात में लेखराज पन्ना के सामने चेकिंग कर रहे थे। इस बीच उधर से गुजरी नीली बत्ती लगी बोलेरो में सवार युवकों की गतिविधियों से संदेह हुआ।

पुलिस टीम ने पीछा कर टेढ़ी पुलिया के पास गाड़ी रोक ली। गाड़ी से उतरे चार युवक पुलिस पर भड़क उठे। रसूख का बखान करते हुए सिपाहियों से अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन

पढ़ें-स्टेशन पर गुंडई दिखाने वाला प्रमोद होगा वांटेड इनामी

इस पर पुलिस टीम चारों युवकों को गाड़ी समेत थाने लाई। तहकीकात में पता चला कि गाड़ी चला रहा युवक कल्याणपुर में रहने वाले एआरटीओ हरेराम पांडेय का बेटा है।
विज्ञापन


इस बीच हरेराम पांडेय अपने साथ के अधिकारियों समेत थाने पहुंच गए। बेटे की करतूत पर शर्मिंदगी जताने पर पुलिस टीम ने गाड़ी का चालान किया और शराब पिये युवकों का डॉक्टरी मुआयना कराकर छोड़ दिया।

क्राइम से जुड़ी और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें