फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Lucknow: अवैध वसूली न देने पर ऑटो चालक की ईंट से कूचकूच कर हत्या

Mon, 01 Aug 2022 12:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अवैध वसूली न देने से ऑटो चालक की ईंट से कूचकूच कर हत्या कर दी गई। करीब एक महीने पहले ऑटो चालक को पीटा भी गया था।
विज्ञापन
इसी ऑटो से ड्राइवर को खींचकर मारा गया था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में अवैध वसूली न देने पर ऑटो चालक की ईंट से कूचकूच कर हत्या कर दी गई। वारदात उतरटिया क्षेत्र में हुई। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

विज्ञापन


ऑटो ड्राइवर सुभाष चंद्रपाल (25 वर्ष) वृंदावन सेक्टर 5 डूडा कॉलोनी निवासी है। वह रविवार की रात लगभग 12:15 बजे ऑटो लेकर पीजीआई की तरफ से आ रहा था। तभी एल्डिको चौकी के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोगों ने व एक अन्य चार पहिया कार पर सवार कुछ लोगों ने उसे रोक लिया उससे मारपीट करने लगे।

उन्होंने सुभाष चंद्र पाल को ऑटो से बाहर खींच लिया और लाठी-डंडों और ईटों से कूचकूच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।  घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सुभाष चंद्र को लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक सुभाष चंद्र के पिता सदाराम पाल ने बताया की उतरटिया में अवैध रूप से ऑटो टैक्सी स्टैंड चलता है जिसकी वसूली डूडा कॉलोनी निवासी चंदन मिश्रा करता हैं। जिसका बेटा विरोध करता था और वसूली नहीं देता था। इसी बात को लेकर 1 माह पहले इन लोगों ने सुभाष से मारपीट और गाली गलौज की थी। बीती रात चंदन मिश्रा ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर दी।

कोतवाल देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया आरोपियों की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। शीघ्र ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें