फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज देखने आई अमेरिकी डॉक्टर से हुई शर्मनाक हरकत!

Sat, 27 Dec 2014 08:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से आगरा भ्रमण को आई अमेरिकी डॉक्टर की कार का शीशा तोड़कर चोरों ने दो बैग उड़ा दिए। पर्यटक के बैग में लाखों के आभूषण और कुछ डॉलर थे।
विज्ञापन


गाइड के बैग में भी नगदी और कागजात थे। सूचना पर एसपी सिटी और सीओ सदर ने पूछताछ की। पर्यटन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

टेक्सास, अमेरिका की नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. कैथरीन कैमिल भारत भ्रमण पर आई हुई हैं। शुक्रवार को वे दिल्ली से टूर गाइड हरेंद्र के साथ इनोवा कार से ताजमहल देखने आगरा आई थीं।

उनके गाइड ने बताया कि ताज बंद होने के कारण वे दोपहर तकरीबन तीन बजे फतेहाबाद रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में लंच करने रुके थे।

कुछ देर बाद लौटे तो कार का शीशा टूटा हुआ था। पिछली सीट पर रखे कैथरीन और हरेंद्र के बैग गायब थे। गाड़ी ड्राइवर सुरजीत ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें