फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर: पुलिस मुठभेड़ में ग्राम प्रधान की हत्या में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 Dec 2021 12:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

26 दिसंबर को दिनदहाड़े ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या करने के मामले में नामजद चार बदमाशों में से तीन को पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया गया है। एक बदमाश को गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजगंज तराई बलरामपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के रूप नगर गांव में गत 26 दिसंबर को दिनदहाड़े ग्राम प्रधान की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में नामजद चार अभियुक्तों में से 3 को पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। एक बदमाश को गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक महाराजगंज तराई अशोक सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार रात करीब 11:00 बजे घटना में शामिल अभियुक्त शिवनारायण यादव उर्फ इस्वी यादव को खरझार पहाड़ी नाले के पास से गिरफ्तार किया गया है।

खुद के बचाव में बदमाश द्वारा की गई फायरिंग में पुलिस का कोई नुकसान नहीं हुआ है। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से शिवनारायण घायल हो गया है। उसके दाहिने पैर के निचले हिस्से में गोली लगी है। शिवनारायण को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवनारायण की निशानदेही पर घटना में शामिल उसके भाई रामनारायण व श्याम नारायण को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें