फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहवास हालत में थाने पहुंची किशोरी, सुनाई पिता की हैवानियत की दास्तां

Sat, 10 Feb 2018 10:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन

बदहवास हालत में शुक्रवार सुबह थाने पहुंची एक किशोरी ने अपने सौतेले पिता पर दरिंदगी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। बताया कि सौतेले पिता ने मां के संग मिलकर पिता की हत्या थी।

विज्ञापन


इस दौरान आरोपी भी अपनी पत्नी के साथ थाने जा धमका। उसे विक्षिप्त बताने के साथ बातचीत के बहाने उसे थाने से बाहर लाकर स्टांप पर अंगूठा लगवाया। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने एएसपी ग्रामीण की पत्नी को मामले की जानकारी दी। इस पर किशोरी को आशा ज्योति केंद्र ले जाया गया है। 

एक गांव में रहने वाली किशोरी ने बताया कि दस साल पहले मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या की थी। जेल से छूटने के बाद दोनों लोग साथ रहने लगे। सौतेले पिता ने उसे इंदिरानगर के एक वकील के यहां घरेलू नौकरानी बनाकर भेजा था। वहां प्रताड़ित किए जाने पर दो साल पहले घर लौट आई। आरोप है कि साल भर पहले सौतेले पिता ने उससे छेड़खानी शुरू की और अश्लील बातें करने लगा।
विज्ञापन


मां की गैर मौजूदगी में उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद आए दिन गलत काम करने लगा। आजिज आकर बृहस्पतिवार रात वह घर से भाग निकली और सुबह थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों से कार्रवाई की मांग की। पुलिसकर्मी उसकी शिकायत को अनसुना करते रहे। इस बीच सौतेला पिता उसकी मां को लेकर आ धमका। किशोरी का दिमागी संतुलन गड़बड़ बताते हुए बातचीत के बहाने उसे थाने से बाहर लाया।

किशोरी से रिश्ता खत्म करने की बात कहकर स्टांप अंगूठा लगवाते देख सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ सैनी ने एएसपी ग्रामीण की पत्नी व समाजसेवी कृति सिंह को कॉल करके मामले की जानकारी दी।

उन्होंने 181 नंबर डॉयल करने की सलाह के साथ मदद का आश्वासन दिया। इस बीच किशोरी का सौतेला पिता व मां खिसक लिए। आशा ज्योति केंद्र की ज्योति मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और थाने में लिखापढ़ी करके किशोरी को अपनी सुपुर्दगी में ले गई। इंस्पेक्टर रीतेंद्र प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें