फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्पत्ति के विवाद में विधवा के हाथ-पैर बांध जिंदा जलाया

Fri, 08 May 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामसनेहीघाट (बाराबंकी)
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट क्षेत्र में गुरुवार रात घर में सोई एक विधवा को जला दिया गया। आरोप है कि सास, ससुर समेत चार लोगों ने महिला के हाथ-पैर बांधने और मुंह पर कपड़ा कसने के बाद केरोसिन डाल कर आग लगा दी।
विज्ञापन


किसी तरह मुंह की पट्टी खोल महिला ने शोर मचाया तो ग्रामीण ने आग बुझाई। बुरी तरह झुलसी महिला को सीएचसी बनीकोडर में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

महिला ने सास, ससुर समेत चार लोगों पर संपत्ति के लिए जलाने का आरोप लगाया है। महिला के पिता ने चार लोगों के खिलाफ एसपी के यहां तहरीर दी है।

यह घटना क्षेत्र के ग्राम धरौली निवासी श्रीमती नीलू यादव (35) पत्नी स्व. मुकेश कुमार के साथ हुई। सफाई कर्मचारी रहे मुकेश कुमार की छह माह पूर्व कैंसर से मौत हो गई।
विज्ञापन


नीलू उसकी दूसरी पत्नी थी। नीलू के मुताबिक पति की मौत के बाद ससुर जगजीवन व सास कृष्णावती ने उसे व चार वर्षीय बेटे को घर से निकाल दिया था। तब से वह चाचा ससुर रामकिशोर के यहां रह रही थी।

अचानक घर में घुसकर दबोच लिया

रामकिशोर व जगजीवन का मकान सटा है। घर के पिछले हिस्से में बांस की टाटी लगी है। नीलू का आरोप है कि गुरुवार रात करीब 12 बजे वह अपने बेटे के साथ सो रही थी।

अचानक टाटी के टूटने की आवाज पर ढिबरी जलाई। इस बीच अंदर आ चुके ससुर जगजीवन, सास कृष्णावती, पति स्व. मुकेश की पहली पत्नी शारदा देवी व पप्पू निवासी लखनऊ ने उसे दबोच लिया।

शोर मचाने पर बेटे को मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद चारों लोगों ने नीलू के हाथ-पैर रस्सी से और मुंह पर कपड़ा बांध कर केरोसिन डालते हुए आग लगा दी। आग लगाकर आरोपी भाग निकले।

आग की लपटों में लिपटी नीलू ने किसी तरह मुंह से पट्टी हटाकर शोर मचाया। इस पर ग्रामीण दौडे़ और आग बुझाई। गंभीर हालत में नीलू को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शोर सुनकर अंदर भागा तो दरवाजा बंद था...

नीलू के मुताबिक पति मुकेश की मौत के बाद उसकी पहली पत्नी शारदा भी धरौली में आकर सास-ससुर के साथ रहने लगी थी। मरने से पहले पति ने अपनी पूरी संपत्ति की रजिस्टर्ड वसीयत मेरे नाम कर दी थी।

चाचा ससुर रामकिशोर का कहना है कि घटना के समय वह घर के बाहर सो रहा था। शोर सुनकर अंदर की ओर भागा तो दरवाजा बंद था। घटना के बाद से ही जनजीवन, उसकी पत्नी व अन्य आरोपी फरार हैं।

नीलू के पिता साहब प्रसाद के मुताबिक बेटी के बयान के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी है। नौकरी के लिए शारदा ने भी दावेदारी की थी।

जिसका वाद हाईकोर्ट में चल रहा है। प्रापर्टी के लिए ससुराल वालों ने नीलू को जलाकर मारने की कोशिश की है। कोतवाल जेएल सोनकर के मुताबिक तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें