फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: विहिप के सदस्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 21 Aug 2022 11:01 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर में विश्व हिंदू परिषद के एक सदस्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
परिजनों से पूछताछ करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के रामकोट थाना क्षेत्र में स्थित काशीराम कॉलोनी में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की मां ने ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


काशीराम कॉलोनी ब्लॉक नंबर 69/1089 निवासी आकाश कश्यप उर्फ छोटू (32) शनिवार रात अपने ब्लॉक में अपनी पत्नी के साथ था। रविवार सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। पत्नी ने इसकी सूचना अपनी सास व परिवार के अन्य लोगों को दी।

आनन-फानन में परिजन आकाश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां ने हत्या किए जाने का आरोप ससुराली जनों पर लगाया है।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए और मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। एसओ संजीव कुशवाहा ने कहा कि सबको पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें