रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में बाईपास ओवरब्रिज पर खड़ा एक ट्रक आग का गोला बन गया। ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया। ट्रक पर मौरंग लदी हुई थी।
ट्रक का मालिक डलमऊ थाना क्षेत्र के जहीराबाद का रहने वाला है।