फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: सिपाहियों को चकमा देकर शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त से फरार

Sun, 04 Jul 2021 03:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में एक चोर सिपाहियों को चकमा देकर फरार हो गया। उसने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से पेट दर्द होने की शिकायत की और शौच के लिए जाने की बात कही। इसके बाद चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के निगोहां थाने से शातिर चोर सुधीर निवासी उफरापुर थाना बछरांवा रायबरेली ने भोर पहर लगभग 3:30 बजे कार्यालय ड्यूटी पर मौजूद संजय मौर्या से कहा कि पेट मे दर्द हो रहा है।

विज्ञापन


शौच के लिए जाना है तो मुंशी नें पहरे पर लगे सिपाही विराट त्यागी के साथ भिजवाया जहां से चकमा देकर सुधीर फरार हो गया।

सुधीर के खिलाफ बछरांवा थाने में पहले से चार मुकदमे और निगोहां थाने पर एक मुकदमा दर्ज है। उसके पास से दो चोरी की बैटरियां भी बरामद हुई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें