फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा इश्क में दोस्तों ने छात्र को मारा, पेट्रोल डालकर फूंकी लाश

Thu, 17 Sep 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिन से लापता आशियाना के रुचिखंड दो निवासी 18 वर्षीय छात्र वामिक अहमद सिद्दीकी की मुहल्ले में ही रहने वाले उसके दोस्त राहुल कुमार, आदित्य पांडेय और सुजीत कुमार ने हत्या कर दी। हत्या के बाद वामिक का शव खरिका में बबूल के जंगल में पेट्रोल डालकर फूंक दिया गया।
विज्ञापन


वामिक और राहुल के बीच मुहल्ले की एक लड़की से एकतरफा इश्क को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार समझाने के बाद भी रास्ते से न हटने पर राहुल और उसके साथियों ने कार में घूमते वक्त सिर पर रिंच मारकर उसकी हत्या कर दी।

वामिक के पिता व अमौसी एयरपोर्ट अथॉरिटी में तैनात इंजीनियर वाहिद अहमद सिद्दीकी ने अपहरण की रिपोर्ट लिखाई थी। बृहस्पतिवार को आशियाना पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी पूर्वी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि वामिक का कंकाल, कपड़े, चप्पलें, दो मोबाइल फोन और हत्या में प्रयुक्त कार व रिंच बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन


एएसपी पूर्वी ने बताया कि वामिक और राहुल मुहल्ले की एक ही लड़की से एकतरफा प्यार करते थे। दोनों के बीच इस बात को लेकर कई बार तनातनी भी हो चुकी थी। 10 सितंबर की सुबह राहुल और उसके साथी कार में घूमने के बहाने वामिक को तेलीबाग शनि मंदिर के पास स्थित एक इंगलिश स्पीकिंग इंस्टीट्यूट से ले गए।
Trending Videos
विज्ञापन

लड़की से दूर रहने की दी चेतावनी

शहीद पथ पर तीनों ने वामिक को लड़की से दूर रहने की चेतावनी दी। विरोध करने पर आदित्य ने कार का पहिया खोलने वाली रिंच वामिक के सिर पर मार दी। एक ही वार में वामिक की मौत हो गई। उसका शव खरिका में बबूल के जंगल में फेंककर तीनों घर चले गए। लाश का क्या हुआ?

यह देखने के लिए 11 सितंबर की रात साढ़े नौ बजे राहुल और आदित्य फिर उसी जगह पहुंचे। शव ठिकाने लगाने के लिए आदित्य दो लीटर की कोल्ड ड्रिंक की बोतल में पेट्रोल भी साथ लाया था। राहुल का इशारा पाते ही उसने पेट्रोल उड़ेलकर शव फूंक दिया।

जब वामिक के दोस्त उसका शव ठिकाने लगा रहे थे, पिता वाहिद अहमद सिद्दीकी उसकी गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराने आशियाना थाना गए थे। एएसपी पूर्वी ने बताया कि वामिक ने बीते साल एसकेडी एकेडमी गोमतीनगर शाखा से 12वीं पास किया था और बीते तीन महीने से तेलीबाग शनि मंदिर के पास आरएसएल इंग्लिश स्पीकिंग इंस्टीट्यूट जा रहा था। तीनों आरोपी आवारा किस्म के हैं।

राहुल बाबा भीमराव अंबेडकर लॉ कॉलेज से एलएलबी थर्ड इयर का छात्र है और अपनी इंडिका कार को ट्रैवल एजेंसी के जरिए खुद ही चलाता है।

सुजीत कैंट बोर्ड के सूर्या क्लब स्थित स्वीमिंग पूल की सफाई करता है जबकि आदित्य प्राइवेट माध्यम से हाईस्कूल की पढ़ाई कर रहा है। एसओ संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि वामिक के अपहरण की धारा को अपहरण, हत्या व साक्ष्य छिपाने की धाराओं में बदला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें