फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich news: सड़क किनारे मिला पड़ा पुजारी का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

Sat, 10 Sep 2022 11:16 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच जिले के एक गांव में एक पुजारी का शव हाईवे के किनारे पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक, उसके मुंह से झाग निकल रहा था और शव औंधे मुंह पड़ा था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले के सेमरहना गांव में स्थित मंदिर के पुजारी का शव शनिवार की सुबह हाईवे के किनारे पड़ा मिला। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। शव देखने के बाद लोगों ने आशंका जाहिर की है कि पुजारी की हत्या कर शव को फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन


कोतवाली मूर्तिहा के ग्राम मझरा के मजरा कस्बातीपुरवा निवासी चुन्नू लाल यादव (40) के परिवार में पत्नी और बेटे हैं। वह मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा- लखीमपुर मार्ग पर सेमरहना में स्थित बाला जी मंदिर में पूजा पाठ करता था। मंदिर में चुन्नूलाल पूजा के साथ अन्य कार्य करता रहता था।

पूजापाठ के साथ वह अपने घर भी आता जाता था। बताया जाता है कि वह चार दिन पूर्व घर से मंदिर गया था। शनिवार सुबह उसका का शव सड़क के पास मिला। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मामले की जानकारी पर जलिम नगर चौकी इंचार्ज सूरज कुमार व अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिवार के लोगों ने तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक मुंह से झाग निकल रहा था। साथ ही शव औंधे मुंह पड़ा था। ऐसे में मौत संदिग्ध है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें