अयोध्या के खंडासा थाना क्षेत्र में जमीनी रंजिश में एक अधेड़ की कुल्हाड़ी व लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दी गई।
क्षेत्र के कोटिया मजरे करमूपुर में शनिवार रात राधेश्याम मौर्य (50) पर जमीनी विवाद में उसके भतीजे ने कुल्हाड़ी व लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने गंभीर अवस्था में राधेश्याम को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पत्नी राधिका देवी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।