फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: युवक की ईंट से कूचकर हत्या, श्मशान घाट के अंदर पड़ा मिला शव

Sun, 13 Mar 2022 07:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

तेलीबाग के शनि मंदिर चौराहे के पीछे स्थित श्मशान घाट में युवक का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग श्मशान घाट में शनिवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। छानबीन में पता चला कि ईंट से सिर कूंचकर उसकी हत्या की गई है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस जांच कर रही है।तेलीबाग श्मशान घाट में काम करने वाले मजदूर चंदन ने रविवार सुबह करीब आठ बजे परिसर के भीतर एक युवक का शव पड़ा देख आसपास के लोगों को जानकारी दी। मृतक का मुंह कपड़े से ढंका था। सूचना पर पहुंची पीजीआई पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि सिर व मुंह पर ईंट से वार करके युवक की हत्या की गई है। पीजीआई इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि युवक की उम्र करीब 35 वर्ष होगी। वह स्लेटी पैंट, लाल शर्ट, काली जैकेट और नीला अंडरवियर पहने था। छानबीन में पता चला कि वो मजदूरी करता था और तेलीबाग चौराहे पर ही सड़क किनारे सोता था। हालांकि अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि एक टीम को मृतक की शिनाख्त के लिए लगाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें