सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर इलाके में एक युवक की हत्या कर बदमाशों ने शव सड़क किनारे फेंक दिया।
मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटनास्थल के पास ही एक साइकिल पड़ी मिली है।
मृतक ने जींस और सफेद रंग की टी-शर्ट पहन रखी है। मौके पर पुलिस मौजूद है। मामले की जांच की जा रही है।