फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की हत्या के बाद खुद भी फांसी लगाकर दी जान

Wed, 14 Sep 2022 12:15 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच में अवैध संबंध के शक में युवक ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले के शंकरपुर बभनौटी गांव में पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर एएसपी ग्रामीण, सीओ कैसरगंज व बौंडी पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

बौंडी  थाना क्षेत्र के शंकरपुर बभनौटी गांव संभारी (32) का अपनी पत्नी श्रीदेवी (30 ) से किसी बात को लेकर मंगलवार की रात को विवाद हो गया। बताया जाता है कि पति को अपनी पत्नी का किसी अन्य से अवैध संबंध होने का शक था। इससे नाराज पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह घर में दो शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।  सूचना पर एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, कैसरगंज सीओ कमलेश सिंह व थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें