अयोध्या जिले के मवई थाना क्षेत्र के नेवाजपुर गांव में घरेलू विवाद में एक पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पति फरार हो गया। बता दें कि दोनों का विवाह करीब डेढ़ साल पहले हुआ था। मृतका का मायका दरियापुर बाराबंकी में है।