फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: युवक की गोली मारकर हत्या, शव कुएं में फेंका, गैर धर्म की युवती से की थी शादी

Sat, 15 Oct 2022 02:49 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में एक युवक की हत्या कर उसका शव कुएं में फेंक दिया गया। युवक के दोनों साथी बच गए। वारदात को तब अंजाम दिया गया जब वह अपने दोस्तों के साथ मेला देखकर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन
जांच के लिए मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र में युवक की गोली मारकर  हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारों ने शव को कुएं में फेंक दिया। इस दौरान युवक के दो साथी बाल-बाल बच गए। युवक ने 8 साल पहले गैर धर्म की एक युवती से शादी की थी।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के आलापुर निवासी 35 वर्षीय नसीम उर्फ राजू आलापुर में ही कॉस्मेटिक की दुकान चलाता था। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे नसीम आलापुर में ही रहने वाले अपने दो साथियों इम्तियाज और शफीकू के साथ पड़ोस के गांव कटरा में लगा मेला देखने गया था। रात करीब 11 बजे तीनों एक ही बाइक से वापस घर लौट रहे थे।

इस दौरान बदनपुरवा गांव के पास एक बाइक से आए तीन नकाबपोश लोगों ने नसीम की बाइक रोक ली। उन लोगों ने इम्तियाज और शफीकू को धमका कर भगा दिया। इन दोनों युवकों ने यह बात जाकर गांव में बताई तो नसीम के परिजन मौके पर पहुंचे। लेकिन नसीम का कहीं अता पता नहीं चला। उसकी बाइक रास्ते के बगल में पड़ी थी।
विज्ञापन


इस बात की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस पूरी रात नसीम की तलाश करती रही। सुबह करीब 7 बजे बदनपुरवा गांव के पास ही कुएं में नसीम का शव बरामद हो गया। उसके सिर में गोली मारे जाने के निशान थे। परिजनों ने बताया कि नसीब ने करीब 8 साल पहले गैर धर्म की एक युवती से प्रेम विवाह किया था। शहर कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें