फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को फोन पर सऊदी अरब से दिया तीन तलाक, मुकदमा वापस लेने के लिए घर बुलाया और बुरी तरह पीटा

Sat, 06 Mar 2021 03:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ के हसनगंज इलाके में एक व्यक्ति ने तीन तलाक का मुकदमा वापस लेने के लिए पत्नी को घर बुलाया और फिर उसे कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


हसनगंज थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि इंदिरानगर क्षेत्र में रहने वाली एक युवती का निकाह डालीगंज हरी मस्जिद के पास रहने वाले मो. सरताज के साथ हुआ था। युवती का आरोप है कि निकाह के कुछ दिन बाद ही उसका पति सऊदी अरब चला गया जिसके बाद बाद ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे।

परिजनों ने कई बार छोटी-मोटी दहेज की मांग पूरी भी की। इसके बाद नवंबर 2019 में पति ने सऊदी अरब से फोन किया और उसने तीन तलाक दे दिया। विरोध पर ससुरालीजनों ने उसे मारा-पीटा और घर से भगा दिया जिस पर पीड़िता ने मुकदमा दर्ज करवाया।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले पति सऊदी अरब से वापस आया और तीन मार्च को समझौता करने की बात कहकर उसे ससुराल बुलाया। पति के बुलाने पर पत्नी अकेले घर पहुंची। पति उसे कमरे में ले गया और मोबाइल स्विच ऑफ करवा दिया।

पति ने उस पर तीन तलाक का मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया और इनकार करने पर उसे कमरा बंद कर लात-घूसों और डंडों से बुरी तरह पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग आए तो पति भाग निकला। पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत की। पति फरार है पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें