फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: आग में जिंदा जली विवाहिता, पति के साथ बेटी भी झुलसी

Wed, 12 May 2021 02:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बजेहरा गांव में दामिनी देवी (26) पत्नी दिलीप जायसवाल मंगलवार रात में छप्पर के नीचे खाना बना रही थी। उसकी पुत्री अंशिका (4) भी वहीं खेल रही थी। अचानक उठी आग की चिंगारी से उसकी साड़ी के साथ छप्पर में आग लग गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के थाना मानपुर इलाके के बजेहरा गांव में देर रात खाना बनाते समय उठी चिंगारी से महिला की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। आग बुझाने के दौरान उसका पति व उसकी चार वर्षीय बेटी भी झुलस गई। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बजेहरा गांव में दामिनी देवी (26) पत्नी दिलीप जायसवाल मंगलवार रात में छप्पर के नीचे खाना बना रही थी। उसकी पुत्री अंशिका (4) भी वहीं खेल रही थी। अचानक उठी आग की चिंगारी से उसकी साड़ी के साथ छप्पर में आग लग गई।

चीख-पुकार सुनकर उसके पति दिलीप ने आग बुझाने का प्रयास किया। तब तक दामिनी की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। अंशिका व दिलीप भी इस दौरान काफी झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें