फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: शादी तय होने से नाराज लड़की ने फांसी लगाकर जान दी, सुसाइड नोट में बॉडी को न जलाने की बात लिखी

Tue, 08 Nov 2022 11:06 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

एचडीएफसी बैंक की एक कर्मचारी जिसकी शादी तय हो गई थी। इससे नाराज होकर उसने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर की सेक्टर-डी कॉलोनी में शादी तय होने से नाराज प्रियंका श्रीवास्तव (28) ने सोमवार को फांसी लगा ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। कमरे से सुसाइड नोट मिला है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह के मुताबिक, प्रियंका श्रीवास्तव एलडीए कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी। सोमवार को काफी देर तक कमरे से न निकलने पर पड़ोसियों ने खिड़की से झांका तो वह फंदे से लटक रही थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस को पड़ताल के दौरान कमरे से सुसाइड नोट मिला। इसमें मोबाइल फोन के सिम कार्ड को यूज न करने व बॉडी को न जलाने की बात लिखी है।

युवती के परिजनों के मुताबिक, वह एचडीएफसी बैंक में कर्मचारी थी। उसका विवाह 25 नवंबर को आगरा में होना था। इसके चलते नौकरी छोड़ दी थी। परिवार में भाई विवेक व दो बहने थीं। बड़ी बहन विवाहित है और प्रियंका सबसे छोटी थी। पुलिस के मुताबिक, युवती का भाई विवेक पत्नी के साथ दूसरे मकान में रहता है। उसकी पत्नी सीएमएस में अध्यापक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें