राज्यपाल राम नाईक ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के कुलपति डॉ. राजाराम यादव के विवादित बयान पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। डॉ. राजाराम रविवार को राज्यपाल से मिलने राजभवन आए थे। राज्यपाल ने उन्हें अखबार में छपे उनके बयान की कटिंग देकर जवाब देने को कहा है। उन्होंने कुलपति से यह भी कहा कि जिस कार्यक्रम में उन्होंने बयान दिया, उस पर स्थानीय अखबारों में क्या छपा है, इसकी भी कटिंग भेजी जाए। राज्यपाल ने कहा कि कुलपति का पक्ष मिल जाने के बाद वे इसका परीक्षण करेंगे। गौरतलब है कि राजाराम ने गाजीपुर में एक कार्यक्रम में छात्रों से कहा था कि किसी से झगड़ा हो जाए तो पीटकर आना। तुम्हारा बस चले तो उसका मर्डर करके आना। ब्यूरो