फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मर्डर करके आना’ वाले बयान पर राज्यपाल ने वीसी से मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 31 Dec 2018 12:59 AM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राज्यपाल रामनाईक - फोटो : डेमो
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के कुलपति डॉ. राजाराम यादव के विवादित बयान पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। डॉ. राजाराम रविवार को राज्यपाल से मिलने राजभवन आए थे। राज्यपाल ने उन्हें अखबार में छपे उनके बयान की कटिंग देकर जवाब देने को कहा है। उन्होंने कुलपति से यह भी कहा कि जिस कार्यक्रम में उन्होंने बयान दिया, उस पर स्थानीय अखबारों में क्या छपा है, इसकी भी कटिंग भेजी जाए। राज्यपाल ने कहा कि कुलपति का पक्ष मिल जाने के बाद वे इसका परीक्षण करेंगे। गौरतलब है कि राजाराम ने गाजीपुर में एक कार्यक्रम में छात्रों से कहा था कि किसी से झगड़ा हो जाए तो पीटकर आना। तुम्हारा बस चले तो उसका मर्डर करके आना। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें