फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के दो गुट भिड़े, फायरिंग कर फैलाई दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों के दो गुट भिड़े, मारपीट, फायरिंग कर फैलाई दहशत
विज्ञापन


बाराबंकी। शहर कोतवाली के देवा मार्ग स्थित रामस्वरूप युनिवर्सिटी में बुधवार को छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष के छात्रों ने पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। मारपीट में दो छात्रों को गंभीर चोट पहुंची है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच छात्रों को हिरासत में लेकर उनके पास से एक पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच के साथ अन्य आरोपियों का पता लगा रही है। युनिवर्सिटी के एक छात्र की बहन से कॉलेज के ही एक छात्र ने शनिवार को अभद्रता व छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर बुधवार दोपहर कॉलेज में छात्रों के दो गुट भिड़ गए। एक गुट के बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र अश्वनी सिंह निवासी बीबीडी ग्रीन सिटी लखनऊ, सत्यप्रकाश निवासी केवटरिया थाना मानपुर जिला देवरिया, हेमंत उपाध्याय निवासी मीतूपुर रोड थाना जलालपुर जिला अंबेडकरनगर व दूसरे पक्ष के अनंतराम निवासी गोरठ थाना रामकोला जनपद देवरिया, रवींद्र शुक्ला निवासी नवामा थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोंडा व विनय यादव निवासी सिगैंठी करनी देवरिया के बीच विवाद शुरू हो गया।

बताया जा रहा है कि अश्वनी गुट से तीन बाइकों पर सवार नौ छात्र पहुंचे व कॉलेज के बाहर ही अनंतराम, रवींद्र शुक्ला पर हमला बोल दिया। इस दौरान अश्वनी गुट की तरफ से छात्रों ने पिस्टल से दो राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी।

फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण व अन्य छात्र भी आ गए। इस दौरान हुई मारपीट में सत्यप्रकाश यादव व हेमंत उपाध्याय को गंभीर चोट लग गई जबकि दूसरे गुट से अनंतराम, रवींद्र शुक्ला व विनय यादव को भी चोट पहुंची है।

जानकारी पर गदिया चौकी प्रभारी सुधीर अवस्थी सिपाहियों के साथ पहुंचे। वहां भाग रहे सत्यप्रकाश यादव, हेमंत उपाध्याय व अनंतराम, रवींद्र शुक्ला व विनय यादव को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई जिसके बाद सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

मारपीट में शामिल रहे लखनऊ के चिनहट इलाके का शातिर बदमाश रवि जलेबी व पुष्पेंद्र को पुलिस तलाश रही है। मारपीट करने वाले छात्र बीबीडी ग्रीन सिटी व चिनहट में किराए के कमरे में रहते हैं। इन छात्रों के बीच पहले भी विवाद हुए हैं।
विज्ञापन


एएसपी उत्तरी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि ामस्वरूप युनिवर्सिटी के छात्रों के दो गुट आपसी विवाद में भिड़ गए। इस दौरान पिस्टल से दो राउंड हवाई फायरिंग भी हुई है। पुलिस ने पांच छात्रों को हिरासत में लेकर इनके अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें