फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस परेशान, कहां गायब हो गईं तीन लड़कियां?

Sun, 23 Nov 2014 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबालिका इंस्टीट्यूट से बीटेक अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही छात्रा आस्था पांडे (21) संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई।
विज्ञापन


उसके भाई ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अलावा पारा से दो मौसेरी बहनें लापता हो गईं। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

मूल रूप से मऊ के इमलिया नरई बांध निवासी आदित्य पांडे की बहन आस्था यहां आशियाना के रजनीखंड में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

दरोगा इंद्रपाल मौर्या ने बताया कि 10 नवंबर की दोपहर उसने सहेली को मां की तबीयत खराब होने की जानकारी देते हुए कॉलेज आने से मना कर दिया। इसके बाद वह मऊ जाने की बात कहते हुए घर से निकल गई।
विज्ञापन

घर नहीं पहुंची तो कहां गई आस्था

हालांकि, आस्था मऊ नहीं पहुंची। उसका कुछ पता न चलने पर परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। मौर्या ने बताया कि आस्था का भाई आदित्य यहां रामस्वरूप कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है।

उसने अपहरण का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस आस्था की लोकेशन पता करने के लिए उसके मोबाइल फोन व एटीएम कार्ड की डिटेल निकलवा रही है।

इसके अलावा पारा से दो नाबालिग मौसेरी बहनें संदिग्ध हालात में लापता हो गईं। पूर्वी दीनखेड़ा गांव में रहने वाले चंद्रशेखर ने बताया कि उसकी बहन सुमन (15) और पड़ोस में रहने वाले मौसा उमाशंकर की बेटी निशा (14) बीती 19 नवंबर की शाम घर से गायब हो गईं।

बकौल चंद्रशेखर, दोनों आलमबाग के सिंगारनगर में बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा सात की छात्रा हैं। बुधवार शाम करीब चार बजे दोनों स्कूल से लौटीं।
करीब छह बजे दोनों गायब हो गईं। छानबीन में कुछ पता न लगने पर पारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें