फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसेड़ी सिपाही निलंबित, दूसरे की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी के दौरान शराब पीने पर सिपाही निलंबित, दूसरे की संस्तुति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो)
अंबेडकरनगर। ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पाए जाने पर यूपी 100 सेवा के पीआरवी 1665 से जुड़े एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है जबकि उसके चालक को निलंबित करने के लिए 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी के कमांडेंट को पत्र प्रेषित कर दिया गया।
विज्ञापन

यूपी 100 सेवा से जुड़े पुलिसकर्मियों की लगातार आ रही शिकायतों को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। एसपी सुधीर सिंह ने बीते दिनों कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही इस बात के संकेत दे दिए थे। इस बीच 31 मई की रात को बसखारी थाने से जुड़ी यूपी 100 के पीआरवी संख्या 1665 पर तैनात दो पुलिसकर्मियों के शराब के नशे में धुत होने का मामला पाया गया था। इसकी जांच कराई गई तो मामला सत्य निकला। एसपी ने इस पर आरक्षी कौशल किशोर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वाहन चालक व आरक्षी रामचंद्र को निलंबित करने के लिए 36वीं वाहिनी पीएसी के कमांडेंट को पत्र भेज दिया गया है। एसपी सुधीर सिंह ने सख्त निर्देश में कहा है कि पीआरवी से जुड़े पुलिसकर्मियों को लेकर आ रही शिकायतों पर कठोरतम कार्रवाई तय की जाएगी। इन पुलिसकर्मियों की किसी करतूत को यदि थाना प्रभारियों ने छिपाने का प्रयास किया तो उनके भी विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें