फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख की ठगी
विज्ञापन

रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक ने एक लाख रुपये की ठगी की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम औसानपुरवा निवासी अल्ला रखा का आरोप है कि उसे विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर थाना मवई फैजाबाद अन्तर्गत ग्राम जैसुखपुर सेवढ़हरा निवासी गुड्डू ने लाख रूपये तीन साल पहले लिए थे। उसके कहने पर पासपोर्ट बनवाया था। जिस दिन उसे विदेश जाने के लिए कहा गया था उस दिन ऐन वक्त पर बताया कि हवाई उड़ान बंद है, जब शुरू होगी तब बताऊंगा। उसने कहा कि सालों इंतजार करने के जब वह गुड्डू के घर गया तो उसे गालियां व जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया। कोतवाली प्रभारी बृजेश तिवारी का कहना है कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें