लखनऊ। लखनऊ मेट्रो और लखनऊ सुपरजाएंट्स एलएसजी (एलएसजी) के बीच साझेदारी के चार वर्ष पूरे होने पर यात्रियों के लिए एक रील प्रतियोगिता शुरू की गई है। इसके माध्यम से यात्री एलएसजी के खिलाड़ियों से मिलने का अवसर पा सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तारीख तीन मई है। प्रतिभागियों को मुझे लखनऊ मेट्रो क्यों पसंद है या मुझे एलएसजी क्यों पसंद है थीम में से किसी एक पर 15-30 सेकंड की एक रील बनानी होगी। इसके बाद रील को इंस्टाग्राम या फेसबुक पर पोस्ट कर officialupmrc को टैग करना होगा। साथ ही प्रतिभागी को डायरेक्ट मैसेज (डीएम) के माध्यम से अपना नाम और फोन नंबर साझा करना होगा। विजेताओं को एलएसजी खिलाड़ियों से मिलने का मौका मिलेगा।