लखनऊ। सहारनपुर से लखनऊ आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस से बृहस्पतिवार को बख्शी का तालाब क्षेत्र में गाय टकरा गई। हादसा नंदना क्रॉसिंग से पहले पिलर संख्या 17/3 के पास हुआ। ट्रेन में फंसकर गाय लगभग 500 मीटर तक घिसटती रही। पेट्रोलिंग कर रहे कर्मचारियों ने क्रॉसिंग से लगभग 50 मीटर आगे ट्रेन रुकने पर गाय को ट्रैक से हटाया। क्रॉसिंग पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि ट्रेन यहां करीब 45 मिनट तक खड़ी रही। इससे ट्रेन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।