फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजोंं की कोविड जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- इमरजेंसी में पॉजिटिव निकलने वाले मरीजों को कोविड वार्ड में कर रहे शिफ्ट
विज्ञापन

लखनऊ। शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अस्पतालों ने इमरजेंसी में भर्ती होने वाले हर मरीज की कोविड जांच शुरू कर दी है। राहत की बात यह है कि अभी इक्कादुक्का भर्ती मरीज ही पॉजिटिव निकल रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में बने कोविड वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं अस्पतालों ने अपने यहां कई तरह की पाबंदी लगाना भी शुरू कर दिया है। ओपीडी में बिना मास्क मरीजों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में रोज करीब 80-90 नए मरीज भर्ती हो रहे हैं। इसमें सभी मरीजों की जांच कराई जा रही है। अस्पताल में हर दिन करीब 250 से अधिक मरीजाें की जांच हो रही है। सीएमएस डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि भर्ती होने वाले सभी मरीजों की जांच शुरू कर दी गई है। ओपीडी में लक्षण वाले मरीजों की जांच हो रही है। लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि ओपीडी में अभी लक्षण वाले मरीजों की जांच हो रही है। जबकि इमरजेंसी में भर्ती सभी मरीजों की जांच कराई जा रही है, जो मरीज पॉजिटिव आ रहे हैं उन्हें कोविड वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। जिन मरीजों की हालत सामान्य है उन्हें होम आइसोलेशन में भेजा जा रहा है। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि कोविड वार्ड में अभी कोई भी मरीज भर्ती नहीं है। इमरजेंसी भर्ती के सभी मरीजों का नमूना जांच के लिए केजीएमयू भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मास्क डॉक्टर कक्ष में नो इंट्री
कोविड को लेकर सरकारी अस्पताल अलर्ट हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों को बिना मास्क डॉक्टर कक्ष में इंट्री नहीं मिल रही है। वहीं अस्पतालों में कोविड हेल्प डेस्क एक्टिव कर दी गई है। यहां पर लक्षण वाले मरीजों की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें