फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में कोरोना के 12 नए मरीज मिले, लगातार 13वें दिन किसी की नहीं गई जान

विज्ञापन
Covid new 12 pateint in lucknow
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में बीते कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण की दर में बढ़त तो हुई, मगर वायरस काबू में है। शनिवार को 12 नए लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि लगातार 13वें दिन किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। वहीं, बीते 24 घंटे में नौ मरीजों ने वायरस को मात दी। मौजूदा समय में राजधानी में 297 एक्टिव केस हैं। सीएमओ कार्यालय के प्रवक्ता योगेश रघुवंशी के मुताबिक लखनऊ में कोरोना वायरस की चपेट में आए लोगों की पहचान के लिए कांटेक्ट ट्रेसिंग टीमों ने 6573 लोगों के सैंपल लिए। इंदिरानगर, अलीगंज, तालकटोरा, हजरतगंज आदि इलाकों में मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें