फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशवाहा को कोर्ट में पेश करे सीबीआई: कोर्ट

Wed, 22 Oct 2014 02:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चर्चित एनआरएचएम घोटाला प्रकरण के एक मामले में मंगलवार को भी पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को पेश नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री फिलहाल लखनऊ कारागार में बंद हैं। सीबीआई विशेष न्यायाधीश एके गुप्ता ने मामले की सुनवाई के लिए अब 12 नवंबर की तारीख नियत की है।

साथ ही सीबीआई अधिकारियों को आदेश दिया है कि वह नियत तारीख पर बाबू सिंह कुशवाहा को कोर्ट में पेश कराया जाना सुनिश्चित करे।

पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा पर लखनऊ कोर्ट में भी मामला विचाराधीन है। इसी के चलते फिलहाल उन्हें लखनऊ कोर्ट में ही रखा गया है।

मंगलवार को एनआरएचएम घोटाला प्रकरण के एक मामले में पूर्व मंत्री को गाजियाबाद सीबीआई विशेष कोर्ट में पेश होना था, मगर वह पेश नहीं हुए।

इससे पूर्व डासना जेल में बंद पूर्व विधायक आरपी जायसवाल, दवा कारोबारी नरेश ग्रोवर आदि को कोर्ट में पेश किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें