फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपती, बेटा घायल

विज्ञापन
डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपती, बेटा घायल
विज्ञापन
मोहनलालगंज। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपती और उनका बेटा घायल हो गए। तीनों को ट्रॉमा-2 में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह के मुताबिक, बाराबंकी के देवा रोड निवासी किसान वासुदेव (60), उनकी पत्नी विमला (55) और बेटा आदित्य (27) बाइक से रायबरेली के बछरावां में एक रिश्तेदार की मौत की सूचना पर निकले थे। रास्ते में घर की रसोई ढाबे के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया। वहीं, बंथरा इलाके में बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सूरज (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर परिजनों ने उसे पीजीआई स्थित ट्रॉमा-2 में भर्ती कराया। बंथरा थाने के एसआई प्रमोद कुमार के मुताबिक, बेंती के मिर्जापुर निवासी सूरज सुबह करीब 10 बजे बाइक से करवा चौथ के लिए चावल पिसवाने रसूलपुर स्थित आटा चक्की जा रहा था। बनी-मोहान रोड पर लतीफनगर से पहले हादसा हो गया। आरोपी चालक वाहन लेकर भाग निकला। इंस्पेक्टर बंथरा राणा राजेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें