फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फर्राटा पंखे में उतरे करंट से दंपती की मौत

Tue, 25 Jun 2024 05:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नसीराबाद (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के रायपुर टोड़ी गांव में रविवार शाम करीब 10 बजे फर्राटा पंखे में उतरे करंट से दंपती की मौत हो गई। पति को बचाने में पत्नी की भी जान चली गई। जिस समय यह घटना हुई, उस समय घर पर कोई नहीं था। पंखा जमीन पर गिरा पड़ा था। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घर का दरवाजा खोला तो दोनों मृत पड़े थे। दंपती की मौत परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


नसीराबाद थाना क्षेत्र के रायपुर टोड़ी गांव निवासी धनराजा (50) रात में पति के साथ खाना खाने जा रही थी। खाने से पहले उसका पति रामकेश (55) फर्राटा पंखे को चालू करने गया। पंखे का बटन छूते ही वह करंट की चपेट में आ गया। पत्नी धनराजा छुड़ाने के लिए गई तो वह भी उसकी चपेट में आ गई। मौके पर ही दंपती की मौत हो गई।
सोमवार गांव के लोग सुबह पड़ोस के बिरनावां गांव में ठाकुर बाबा का दर्शन करने के लिए जाते हैं। लोग सुबह छह बजे रामकेश के घर गए तो दरवाजा बंद था। आवाज लगाने पर कोई नहीं बोला तो अंदर झांककर देखा तो दोनों जमीन पर पड़े थे। ग्रामीणों ने सूचना प्रधान प्रतिनिधि पिंकू साहू को दी। प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस घर के अंदर गई तो दंपती की मौत हो चुकी थी। उनके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। पंखा गिरा पड़ा था। थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि करंट लगने से दंपती की मौत होने की बात सामने आई है। घटना की जांच कराई जा रही है।

घर पर दंपती ही रहते थे, बेटे बाहर करते हैं नौकरी
मृतक रामकेश व धनराजा के बेटे बनवारी लाल, विपिन कुमार व गुड्डू अलग-अलग शहरों में नौकरी कर अपने परिवार के साथ रहते हैं। बेटी संगीता, नीशा, शीला व साधना सभी की शादी हो चुकी है। बेटियां भी सब अपने ससुराल में थीं। ऐसे में दंपती ही घर में थे। हादसे के बाद आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। घटना के बाद मौके पर पहुंची बेटियों व अन्य नाते-रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें