लखनऊ। कृष्णानगर की तिरखा काॅलोनी निवासी विनोद कुमार ने पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। उनके मुताबिक शुक्रवार सुबह पड़ोसी कुल्लन पाल घर के पास शराब की खाली बोतलें फेंक रहा था। विरोध पर कुल्लन, दिवाकर उसकी पत्नी शारदा देवी, उसके बच्चे रोहित, सुमित, राहुल और चार अज्ञात लोगों ने उनको पीटना शुरू कर दिया। बचाव करने पहुंचीं उनकी पत्नी अर्चना व बेटियाें की भी पिटाई कर दी। (संवाद)