फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 15 ब्लॉकों की 41 समितियों में वोटिंग के बाद मतगणना आज

Sat, 18 Mar 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। साधन सहकारी समिति की प्रबंध कमेटी के सदस्यों के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा में मतदान के बाद मतगणना होगी। जिले के 15 ब्लॉकों की 41 समितियों में सुबह 10 से चार बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता सुरेंद्र मौर्या ने बताया कि जिले की 160 साधन सहकारी समितियों के संचालक मंडल के 1,440 सदस्यों की तुलना में 83 सदस्यों के लिए नामांकन नहीं हुआ। 1,259 सदस्यों के लिए एक-एक प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध चुनाव तय है।
सिर्फ 15 ब्लॉकों की 41 समितियों में 98 सदस्य पदों के लिए शनिवार को सुबह 10 बजे से मतदान होगा। डलमऊ, खीरों में पांच-पांच, राही में चार, हरचंदपुर, सतांव, रोहनियां, महराजगंज, छतोह, डीह में तीन-तीन, ऊंचाहार, जगतपुर, दीनशाह गौरा में दो-दो, अमांवा, शिवगढ़ व सरेनी में एक-एक साधन सहकारी समिति में चुनाव होगा। राही में 15 पदों , खीरों में 11 पदों, छतोह में नौ पदों, सतांव में आठ पदों, डीह, रोहनियां, गौरा, डलमऊ में सात-सात सीटों पर मतदान होगा। चुनाव के लिए समितियों में आरओ और एआरओ तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें