लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले हेतु दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल जारी किया है। प्रवेश समन्वयक अनित्य गौरव के अनुसार, अनुपस्थित रहने पर आवेदन निरस्त होगा। आवेदकों को अपने आवंटित विभाग में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य है। सत्यापन विश्वविद्यालय के प्रवेश कार्यालय, मैत्री भवन के दूसरे तल में होगा। छात्रों को निर्धारित तिथि व समय पर संबंधित विभाग (ओल्ड कैंपस) में रिपोर्ट करना होगा। सत्यापन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म, मूल अंकपत्र, प्रमाण पत्र और दस्तावेज की स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी जरूरी है। सत्यापन के बाद ही ऑनलाइन फीस जमा करने का विकल्प खुलेगा। फ्रेंच विषय के लिए 17 जुलाई को दोपहर एक बजे अंग्रेजी विभाग में प्रक्रिया होगी। एंशिएंट इंडियन हिस्ट्री एंड आर्कियोलॉजी विभाग में 20 और 21 जुलाई को प्रवेश होंगे। होम साइंस और उर्दू विभागों में 20 जुलाई को प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित है।